धमतरी। करीब 3,000 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाला मामले में आरोपी कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित ठिकानों पर ED की टीम ने छापेमारी की है। करीब आठ सदस्यीय टीम उनके घर पर दस्तावेजों की जांच कर रही है, जबकि सुरक्षा के लिए बाहर पुलिस बल तैनात है।
इससे पहले ED ने रामगोपाल अग्रवाल को रायपुर केंद्रीय जेल से गिरफ्तार किया था। इसके बाद PMLA अदालत ने उन्हें सात दिन की ED हिरासत में भेजा था।
जांच एजेंसी का आरोप है कि शराब घोटाले के साथ कोल लेवी और कस्टम मिलिंग से जुड़े कथित धन के लेन-देन में उनकी भूमिका रही है। ED अब पैसों के लेन-देन और उन्हें कहां भेजा गया, इसकी जांच कर रही है।

