Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CG Exam Schedule Released: 5वीं–8वीं की वार्षिक परीक्षाएं मार्च से, बोर्ड पैटर्न पर होंगे एग्जाम

CG Exam Schedule Released : रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक शिक्षा संचालनालय ने कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं की समय सारिणी जारी कर दी है। इस वर्ष परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जाएंगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 5वीं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से और कक्षा 8वीं की परीक्षा 17 मार्च से शुरू होगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से प्रारंभ होंगी। हालांकि CBSE और ICSE स्कूलों के छात्र इन परीक्षाओं में शामिल नहीं होंगे। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

टाइमटेबल के मुताबिक कक्षा 5वीं की परीक्षा कुल 50 अंकों की होगी, जिसमें 40 अंक लिखित परीक्षा और 10 अंक प्रोजेक्ट वर्क के लिए निर्धारित हैं। वहीं कक्षा 8वीं की परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें 80 अंक लिखित और 20 अंक प्रोजेक्ट वर्क के होंगे। परीक्षा अवधि भी तय की गई है—कक्षा 5वीं की परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तक और कक्षा 8वीं की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।

Exit mobile version