भूमिहीन कृषि मजदूरों को 495 करोड़ की सौगात, खातों में पहुंची राशि

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भूमिहीन कृषि मजदूरों के सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार में आयोजित कार्यक्रम में 4.95 लाख से अधिक श्रमिकों के खातों में करीब 495.96 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत दी जा रही यह सहायता श्रमिकों के सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत करती है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत हर साल 10 हजार रुपये की मदद दी जा रही है।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को मकानों की चाबियां भी सौंपी गईं। सरकार द्वारा अब तक 18 लाख से अधिक आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने धान खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किए जाने, सिंचाई के लिए 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रावधान और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया।

इस दौरान विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई और हितग्राहियों से संवाद भी किया गया। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author