India & World Today | Latest | Breaking News –

CG IAS Transfer List: छत्तीसगढ़ में IAS अफसरों का तबादला, देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ में हाल ही में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस क्रम में महादेव कावरे को रायपुर संभाग आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही कई जिलों के कलेक्टरों का भी स्थानांतरण किया गया है। विनय कुमार लंगेह को महासमुंद का कलेक्टर, संबित मिश्रा को बीजापुर का कलेक्टर और चंदन संजय त्रिपाठी को कोरिया का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, मंत्रालय में पदस्थ सचिवों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है। इस संबंध में आदेश छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया है।

Exit mobile version