रायपुर के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आ रहा है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा सोमवार, 24 फरवरी को जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में निजी क्षेत्र की दो कंपनियां – रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस और साईराम व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी।
जॉब फेयर का आयोजन स्थल और समय
इस रोजगार मेले का आयोजन राजभवन के पीछे, पुराना पुलिस मुख्यालय स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर के कार्यालय में किया जाएगा। यह मेला सोमवार, 24 फरवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।
भर्ती पद एवं योग्यताएँ
इस जॉब फेयर के माध्यम से निम्नलिखित पदों पर भर्ती की जाएगी:
- एल.पी.ओ. (केवल विवाहित महिलाओं के लिए)
- सी.आर.एस.
- सर्विस एडवाइजर
- टेक्निशियन
- वारंटी एग्जीक्यूटिव
इन पदों के लिए आवेदकों का स्नातक या बी.ई./बी.टेक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को 10,000 से 15,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा, जो पद के अनुसार तय होगा।
जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी बायोडाटा, आधार कार्ड, शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि और स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, रायपुर से संपर्क किया जा सकता है।





