Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CG Liquor Scam: रामगोपाल अग्रवाल के करीबियों के ठिकानों पर ED की छापेमारी खत्म, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त

रायपुर। 3000 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले मामले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और उनके करीबियों से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी करीब 10 घंटे बाद खत्म हो गई। जांच के दौरान टीम ने दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य सामान जब्त किए हैं। बताया जा रहा है कि एजेंसी जल्द ही कुछ लोगों को समन जारी कर पूछताछ कर सकती है।

ED ने गुरुवार को रायपुर, धमतरी और दुर्ग समेत कई जगहों पर एक साथ कार्रवाई की। रामगोपाल अग्रवाल, जीडी लॉजिस्टिक्स संचालक अनूप अग्रवाल, डॉक्टर कमलेश्वर अग्रवाल और प्रतीक अग्रवाल से जुड़े परिसरों में दस्तावेजों व वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की गई।

दुर्ग में रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े सजल जैन और विश्वास गुप्ता के ठिकानों पर भी तलाशी ली गई। कार्रवाई के दौरान CRPF की सुरक्षा व्यवस्था तैनात रही।

रामगोपाल अग्रवाल का नाम शराब घोटाले के साथ कोल लेवी और कस्टम मिलिंग से जुड़े मामलों में भी सामने आया है। ED इन मामलों में कथित मनी ट्रेल और वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है।

Exit mobile version