शराब घोटाला मामला: कवासी की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, 20 जनवरी को अगली तारीख

रायपुर। शराब घोटाला मामले में पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक कवासी की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने इस प्रकरण में अगली सुनवाई की तारीख 20 जनवरी तय की है।

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए संकेत दिया कि उठाए गए सभी मुद्दों पर अंतिम सुनवाई के दौरान विस्तार से विचार किया जाएगा।

राज्य की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने जल्द सुनवाई का विरोध करते हुए कहा कि जांच अभी जारी है और मामले में सार्वजनिक धन के दुरुपयोग के गंभीर आरोप हैं।

वहीं याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने दलील दी कि कई आरोपी पहले से जमानत पर हैं, 1,100 से अधिक गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं और छह आरोप पत्र दाखिल किए जा चुके हैं।

पीठ ने स्पष्ट किया कि मामले की पूरी सुनवाई उचित समय पर की जाएगी।

You May Also Like

More From Author