CG NEET UG 2024 मेरिट लिस्ट जारी, कुणाल अजवानी ने किया टॉप

रायपुर। छत्तीसगढ़ में NEET UG 2024 के लिए मेडिकल प्रवेश की मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन द्वारा जारी इस सूची में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों के लिए चयनित छात्रों के नाम शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ NEET UG 2024 की राज्य मेरिट सूची में कुणाल अजवानी ने शीर्ष स्थान प्राप्त कर पूरे प्रदेश में अपना नाम रोशन किया है। उन्होंने 2640 ओवरऑल रैंक के साथ राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। अब सभी चयनित छात्रों को प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

टॉप 10 मेरिट लिस्ट

  • प्रथम स्थान: कुणाल अजवानी
  • द्वितीय स्थान: नैशा उबेजा
  • तृतीय स्थान: मेधावीद बरलोटा
  • चौथा स्थान: राजीव लोचन अग्रवाल
  • पांचवां स्थान: प्रतिष्ठा दास
  • छठा स्थान: अभिषेक सतपथी
  • सातवां स्थान: वेदांत सिंघानिया
  • आठवां स्थान: शिव पुरी गोस्वामी
  • नवां स्थान: चंचल देवांगन
  • दसवां स्थान: क्षिप्र पाटीदार

You May Also Like

More From Author