धमतरी। मगरलोड क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलौदी में पदस्थ व्याख्याता नारायण प्रसाद साहू को लोक शिक्षण संचालनालय ने निलंबित कर दिया है। उन पर शराब का सेवन कर स्कूल आने, शैक्षणिक कार्य प्रभावित करने और बिना अनुमति लंबे समय तक अनुपस्थित रहने के आरोप हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी की शिकायत और जांच रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने कार्रवाई की। जांच में व्याख्याता के मार्च-अप्रैल और जून 2026 में बिना अनुमति अनुपस्थित रहने की बात सामने आई।
विभाग की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं मिलने के बाद छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई।


