Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CG News : गोवंशों की तस्करी में पकड़ा गया ट्रक, 15 की मौत

पिथौरा : गोवंशों की तस्करी का एक और मामला सामने आया है, इस बार महासमुंद जिले से। पुलिस ने अंतरराज्यीय जांच चौकी पलसापाली के पास एक ट्रक को पकड़ा, जिसमें 50 से अधिक गाय-बैल कंटेनर में ठूंसकर ओडिशा ले जाए जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को देखकर चालक ने ट्रक को मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक के फंस जाने के कारण वह मौके से भाग गया।

कंटेनर खोलने पर 15 गोवंशों को पहले ही मृत पाया गया, जबकि शेष को बसना पुलिस ने जब्त कर कृष्णा गौशाला, जोगीदादर के सुपुर्द कर दिया।

बसना पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और तस्करों की तलाश में है।

Exit mobile version