रायपुर में पुलिस पर सख्त कार्रवाई: नाबालिग केस में महिला प्रधान आरक्षक निलंबित, सिपाही लाइन अटैच

रायपुर . में पुलिस कमिश्नरी वेस्ट के डीसीपी संदीप पटेल ने कबीरनगर थाने में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक चंद्रकला साहू को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है। नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले की विवेचना में आरोपी पक्ष से लेन-देन और पीड़ित परिवार को परेशान करने के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। यह कमिश्नरी व्यवस्था लागू होने के बाद पहली निलंबन कार्रवाई है।

वहीं गंज थाना क्षेत्र में छोटे कारोबारियों से मारपीट और अवैध वसूली की शिकायत पर सिपाही केशव सिन्हा को भी लाइन अटैच किया गया है। डीसीपी ने स्पष्ट किया कि जांच में लापरवाही और अनियमितता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

You May Also Like

More From Author