जांजगीर-चांपा। नए साल से पहले जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने तबादला आदेश जारी करते हुए कई अधिकारियों और कर्मचारियों की नई पदस्थापना की है।
जारी सूची के अनुसार 9 निरीक्षक (TI), 3 उप निरीक्षक (SI), 8 सहायक उप निरीक्षक (ASI) और 5 आरक्षकों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर तबादला किया गया है। सभी नवीन पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

