Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CG Train Cancelled: रायपुर रेल मंडल में काम के चलते कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित

रायपुर। रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। यदि आप आने वाले दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत हथबंद–तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज के निर्माण कार्य के चलते गर्डर डी-लॉन्चिंग का काम किया जाएगा।

इस विकास कार्य के कारण रेलवे प्रशासन ने 11 और 12 जनवरी को ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। इसके चलते रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और इतवारी के बीच चलने वाली कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

11 जनवरी को प्रभावित ट्रेनें

गाड़ी संख्या 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर

गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू पैसेंजर

गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू पैसेंजर

गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर

गाड़ी संख्या 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर

गाड़ी संख्या 58205 रायपुर–इतवारी पैसेंजर

12 जनवरी को प्रभावित ट्रेनें

गाड़ी संख्या 58206 इतवारी–रायपुर पैसेंजर

गाड़ी संख्या 58202 रायपुर–बिलासपुर मेमू पैसेंजर

इसके अलावा, झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू (68862) 11 जनवरी को झारसुगुड़ा से चलकर बिलासपुर में ही समाप्त हो जाएगी। यह ट्रेन बिलासपुर से गोंदिया के बीच रद्द रहेगी। वहीं गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू (68861) 11 जनवरी को गोंदिया के बजाय बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी।

Exit mobile version