Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CG Train News: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द, कुछ के रूट बदले

रायपुर। रेलवे ने अलग-अलग रेल मंडलों में चल रहे निर्माण और तकनीकी कार्यों के चलते छत्तीसगढ़ से जुड़ी कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। कुछ ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द किया गया है, जबकि कुछ गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।

बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस, हावड़ा-मुंबई दूरंतो और आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है। वहीं कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और दुर्ग-निजामुद्दीन संपर्कक्रांति एक्सप्रेस समेत कुछ ट्रेनों को निर्धारित अवधि में डायवर्टेड रूट से चलाया जाएगा।

Exit mobile version