CG विधानसभा शीतकालीन सत्र आज से शुरू, कांग्रेस करेगी पहले दिन की कार्यवाही का बहिष्कार

CG Vidhansabha Winter Session:रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। यह सत्र नवनिर्मित विधानसभा भवन में 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक चलेगा। सत्र के पहले ही दिन सदन में तीखी बहस और हंगामे के आसार हैं। पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव की स्थिति बन सकती है। आज सदन में “विजन 2047” विषय पर चर्चा प्रस्तावित है, हालांकि कांग्रेस ने इस चर्चा से खुद को अलग रखने का निर्णय लिया है और पहले दिन की कार्यवाही का बहिष्कार करने का ऐलान किया है।

जानकारी के अनुसार, 14 से 17 दिसंबर तक चलने वाले इस शीतकालीन सत्र में कुल चार बैठकें आयोजित होंगी। सत्र के लिए 628 प्रश्नों की सूचना प्राप्त हुई है, जिनमें 333 तारांकित और 295 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। इनमें से 99.17 प्रतिशत प्रश्न ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा 48 ध्यानाकर्षण सूचनाएं, एक लोक महत्व का विषय, 9 अशासकीय संकल्प, चार शून्यकाल और 77 याचिकाओं पर चर्चा की जाएगी।

16 दिसंबर को अनुपूरक मांगों पर चर्चा प्रस्तावित है। वहीं छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना (नियोजन एवं सेवा शर्तों का विनिमय) संशोधन विधेयक, 2025 (क्रमांक 28/2025) को विधानसभा में पारित किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रतिवेदनों को भी सदन के पटल पर रखा जाएगा।

कांग्रेस करेगी कार्यवाही का बहिष्कारनेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस विधायकों की बैठक में सत्र को लेकर रणनीति तय की गई। बैठक में विचार-विमर्श के बाद कांग्रेस ने निर्णय लिया कि वह “विजन 2047” विषय पर होने वाली चर्चा में शामिल नहीं होगी और शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही का बहिष्कार करेगी।

You May Also Like

More From Author