CG Vyapam Lab Attendant Recruitment 2025: आवेदन की प्रक्रिया शुरू, परीक्षा 3 अगस्त को

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर के अंतर्गत प्रयोगशाला परिचारक (चतुर्थ श्रेणी) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार 9 जून 2025 से 30 जून 2025 तक व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

परीक्षा का आयोजन 03 अगस्त 2025 (रविवार) को राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा दो घंटे की होगी। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र 28 जुलाई 2025 से व्यापम की वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।

व्यापम के नियंत्रक ने जानकारी दी है कि आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। हालांकि, छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों के लिए परीक्षा शुल्क की राशि वापस की जाएगी, और यह राशि उसी बैंक खाते में वापस की जाएगी, जिससे भुगतान किया गया था।

You May Also Like

More From Author