CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश और अंधड़

CG Weather Today : रायपुर। छत्तीसगढ़ में नौतपा के दूसरे दिन भी भीषण गर्मी और हीटवेव का असर देखने को मिला। बुधवार को रायपुर समेत कई इलाकों में मौसम बदला और तेज अंधड़ के साथ बारिश व ओलावृष्टि हुई। कुछ जगहों पर केवल बूंदाबांदी दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती परिसंचरण और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। अगले दो दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, जबकि कुछ हिस्सों में हीटवेव चल सकती है। इसके बाद तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिरने की संभावना है।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 45.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रायपुर का तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी में 28 मई को भी हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।

You May Also Like

More From Author