Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, कोरबा में 17 सेमी बारिश; रायपुर समेत कई जिलों में अलर्ट

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

CG Weather Today: रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के असर से छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ रहा है। सोमवार को कोरबा में सबसे ज्यादा 17 सेमी बारिश दर्ज की गई। वहीं रायपुर के अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में मंगलवार को भी बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में तेज हवा, आकाशीय बिजली और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है। रायपुर समेत कई अन्य जिलों में यलो अलर्ट है।

कोरबा में 17 सेमी बारिश

पिछले 24 घंटे में कोरबा में सबसे ज्यादा 17 सेमी बारिश हुई। कोटाडोल और बिहारपुर में 10-10 सेमी, अजगरबहार में 9 सेमी और डौंडीलोहारा में 7 सेमी बारिश दर्ज की गई। रायपुर शहर समेत कई इलाकों में 6 सेमी तक बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार अवदाब के प्रभाव से प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

Exit mobile version