Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां लगातार बनी हुई हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में आज बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है। 5 से 7 सितंबर के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहेगा। 9 से 11 सितंबर के बीच छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी जाती है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान भी कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई है। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

Exit mobile version