Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CG Weather Today: 15 जुलाई से बढ़ेगी मानसून की रफ्तार, कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 15 जुलाई से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज होने का अनुमान जताया है। हालांकि अब तक प्रदेश में सामान्य से 29 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर बंगाल की खाड़ी और आसपास बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधियां अधिक रहने का अनुमान है।

रायपुर में बुधवार को बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम विभाग ने सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Exit mobile version