रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है और कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज 28 जिलों में बारिश, गरज-चमक और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है।
राजधानी रायपुर में भी बादल छाए रहने के साथ बारिश या बौछार पड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 2 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे में चांदो में सबसे अधिक 29 सेमी बारिश दर्ज की गई। कोटाडोल में 17 सेमी, कुसमी में 13 सेमी और प्रतापपुर व शंकरगढ़ में 12-12 सेमी बारिश हुई। रायपुर में करीब 7 सेमी वर्षा दर्ज की गई।

