Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, रायपुर में बढ़ा तापमान; अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है। सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि कई जगह हल्की फुहारें पड़ीं। राजधानी रायपुर में तापमान बढ़ने से हल्की उमस महसूस की गई। दो दिनों में अधिकतम तापमान 26 से बढ़कर करीब 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अब तक मौसमी बारिश सामान्य से करीब 6 प्रतिशत कम है। अगले सात दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

21 अगस्त को रायपुर में आसमान में बादल छाए रहने और एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

पिछले 24 घंटों में लोरमी में सबसे ज्यादा 14 सेमी बारिश दर्ज की गई। जनकपुर-भरतपुर और कुकदूर में 13-13 सेमी, तखतपुर और लालपुर थाना में 8-8 सेमी तथा कोटाडोल में 7 सेमी बारिश हुई।

Exit mobile version