Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CG Weather Today: जन्माष्टमी पर रायपुर में बारिश के आसार, जानें मौसम का हाल

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है और कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 4 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आ सकती है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में मध्यम बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना बनी रहेगी।

राजधानी रायपुर में जन्माष्टमी के दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है। अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। पोंडी बचरा में सबसे ज्यादा 14 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। कुसमी में 8 और दावरा कोचली में 6 सेंटीमीटर बारिश हुई।

Exit mobile version