Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, रायपुर में 44°C तक पहुंचेगा पारा

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर: छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी का असर जारी है और तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। राजधानी रायपुर में आज अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है, वहीं ग्रीष्म लहर जैसे हालात बन सकते हैं।

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 44.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में सबसे कम 20.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 2-3 दिनों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के आसार हैं।

बस्तर क्षेत्र में बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी भरी हवाओं के कारण 26 अप्रैल से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

Exit mobile version