Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में जबरदस्त ठंड, कई जिलों में शीत लहर का यलो अलर्ट

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

CG Weather Update | रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज कड़ाके की ठंड लोगों को परेशान कर सकती है। राजधानी रायपुर में सुबह के समय धूप निकलने के बावजूद धुंध का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में शीत लहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। हालांकि अगले 24 घंटों के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। अनुमान है कि आने वाले तीन दिनों में तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे ठंड से कुछ राहत मिलेगी।

प्रदेश के सभी जिलों में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहा। बलरामपुर-रामानुजगंज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनी रही। फिलहाल प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं है और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, कबीरधाम, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़-चौकी, बालोद, दुर्ग और रायपुर जिलों के एक-दो इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

रायपुर में आज का मौसम
राजधानी रायपुर में सुबह के समय धुंध छाई रह सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम शुष्क बना रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जिससे सुबह-शाम ठंड का असर तेज रहेगा।

Exit mobile version