Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CG Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के बाद लौटी शीतलहर, कई जिलों में अलर्ट

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

CG Weather Update : रायपुर। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही छत्तीसगढ़ में ठंड की वापसी होने जा रही है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ अगले तीन से चार दिनों तक शीतलहर का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है। ठंड का प्रभाव खासकर उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में अधिक रहेगा, वहीं कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा और धुंध छाने की संभावना भी जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से नमी युक्त हवाओं के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, लेकिन अब विक्षोभ आगे बढ़ चुका है। इसके चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का दौर तेज होगा।

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, रायपुर, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाम, मोहला-मानपुर और खैरागढ़-छुईखदान जिलों में अगले तीन दिन तक शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है।

पिछले 24 घंटों में हवा में नमी कम होने से अधिकांश शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर आ गया है, जबकि पेंड्रा और अंबिकापुर में कड़ाके की ठंड शुरू हो चुकी है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और रायपुर में 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रायपुर में आज का मौसम:

राजधानी रायपुर में आज धुंध छाए रहने की संभावना है। तापमान 13 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Exit mobile version