Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CG Weather Update: हवा की दिशा बदली, रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में ठंड से थोड़ी राहत

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

CG Weather Update : रायपुर . छत्तीसगढ़ में हवा की दिशा में बदलाव के चलते ठंड से फिलहाल थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले चार दिनों के बाद एक बार फिर शीतलहर के हालात बन सकते हैं। फिलहाल रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं।

दिसंबर के पहले पखवाड़े में रायपुर समेत पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड देखने को मिली। उत्तर छत्तीसगढ़ के साथ-साथ मध्य और दक्षिणी हिस्सों में भी शीतलहर जैसे हालात बने रहे। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले तीन से चार दिनों तक बर्फ जमाने वाली ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।राज्य में प्रवेश कर रही हवाओं की दिशा में हुए बदलाव के कारण ठंड की तीव्रता मौजूदा स्थिति से कुछ कम रहने की संभावना है। इसके असर से रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी और तीन से चार दिनों में तापमान 1 से 2 डिग्री तक ऊपर जा सकता है। तापमान बढ़ने से ठंड के प्रभाव में भी आंशिक कमी आने की उम्मीद है।

पिछले 24 घंटों की बात करें तो अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रायपुर में रात का तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है। माना क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में सोमवार को सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने और दिन में आकाश साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Exit mobile version