Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CG Weather Update: कमजोर पड़ा चक्रवात मोंथा, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। चक्रवाती तूफान मोंथा अब कमजोर होकर साधारण चक्रवाती तूफान बन गया है और अगले 6 से 12 घंटों में गहरे दबाव (Deep Depression) में बदलने की संभावना है। इसके असर से आज पूरे छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।राज्य के मध्य और दक्षिण हिस्सों में तेज हवा (20-30 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वर्षा की गतिविधि 31 अक्टूबर तक जारी रह सकती है।

रायपुर मौसम:राजधानी में आज बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम 24°C के आसपास रहने की संभावना है।

Exit mobile version