CG Weather Update : रायपुर
छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह और रात हल्की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, हालांकि चार दिन बाद न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है।
बीते 24 घंटों में प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और अंबिकापुर में न्यूनतम 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ 9 फरवरी को उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। इससे प्रदेश में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। इसके बाद हल्की गिरावट संभव है, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा।
रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में आज सुबह धुंध रह सकती है। दिन में तापमान करीब 30 डिग्री और रात में लगभग 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।