रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है और आने वाले दिनों में भी इसमें बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों तक न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान अगले 3 दिनों तक लगभग समान बना रहेगा। इसके बाद 2–3 डिग्री सेल्सियस की हल्की गिरावट संभव है।
पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान सबसे अधिक तापमान 34.2°C रायपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.8°C अंबिकापुर में दर्ज किया गया। कहीं भी बारिश नहीं हुई है और फिलहाल किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।
आने वाले दिनों में भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 21 फरवरी को रायपुर में आसमान साफ रहेगा, जहां अधिकतम तापमान करीब 34°C और न्यूनतम तापमान लगभग 20°C रहने का अनुमान है।