Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: प्रदेश में बढ़ी गर्मी, दो दिन बाद बारिश और तेज हवा के आसार

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

CG Weather Update:
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है। फिलहाल अगले तीन दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 5 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है।

13 मार्च को बस्तर संभाग के कुछ स्थानों पर तेज हवा (40-50 किमी/घंटा), गरज-चमक और वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान 39.5°C राजनांदगांव में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.8°C अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड से बिहार होते हुए उत्तरी छत्तीसगढ़ तक द्रोणिका सक्रिय है, जिसके कारण आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव संभव है। राजधानी रायपुर में आज हल्की धुंध के साथ अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम तापमान 23°C रहने का अनुमान है।

Exit mobile version