Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी और उमस, अगले चार दिनों में लू जैसे हालात के संकेत

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। प्रदेश में गर्मी और उमस से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हवा में नमी के कारण मौसम चिपचिपा बना हुआ है। पिछले 24 घंटे में कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और लू जैसी स्थिति बन सकती है।

मंगलवार को बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि विभिन्न मौसम प्रणालियों के प्रभाव से 20 मई को प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। वहीं मई के अंतिम दिनों में केरल तक मानसून पहुंचने के बाद छत्तीसगढ़ में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होने की संभावना जताई गई है।

रायपुर में आकाश साफ रहने का अनुमान है। राजधानी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Exit mobile version