Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी, रायपुर में 41°C; 15 अप्रैल से हीट वेव के आसार

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है और तापमान लगातार बढ़ रहा है। रविवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 41°C दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं बिलासपुर और राजनांदगांव में भी तापमान 40°C तक पहुंच गया।

प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और पिछले 24 घंटों में कहीं बारिश नहीं हुई। न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 16.5°C दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर-पश्चिम से आ रही गर्म और शुष्क हवाओं के कारण तापमान में और वृद्धि होगी तथा 15 अप्रैल से मध्य क्षेत्रों में हीट वेव जैसे हालात बन सकते हैं।

रायपुर मौसम अपडेट: राजधानी में आज आसमान साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम 25°C के आसपास रहने का अनुमान है।

Exit mobile version