Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में मानसून का जोर बरकरार, अगले दो दिन भारी बारिश के आसार

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सक्रिय मानसून के चलते राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में लगातार तेज बारिश हो रही है। बुधवार को रायपुर में आषाढ़ के महीने में ही सावन जैसी झमाझम बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जुलाई का दूसरा मजबूत सिस्टम सक्रिय है, जिसके प्रभाव से अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश हो रही है। आज कोरबा, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और जशपुर में बारिश की संभावना है।

बीते 24 घंटे में सूरजपुर में 190 मिमी, अंबिकापुर में 100 मिमी, रायपुर में 80 मिमी तथा रायगढ़, बलौदाबाजार और राजनांदगांव में 70 मिमी तक बारिश दर्ज की गई। इस मानसून में अब तक सारंगढ़ में सबसे अधिक 613 मिमी वर्षा हुई है। वहीं प्रदेश में औसतन 381 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 17 प्रतिशत कम है। अभी भी 11 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।

Exit mobile version