Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का बदलेगा मिजाज, 2 फरवरी से उत्तर CG में हल्की बारिश के आसार

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

CG Weather Update : रायपुर.रविवार को मौसम शुष्क रहने के बाद सोमवार से सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम में यह बदलाव सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण देखने को मिलेगा। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में लगभग एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि रायपुर का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर अफगानिस्तान और उसके आसपास चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में 3.1 से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है। इसके साथ ही एक प्रेरित चक्रीय परिसंचरण मध्य पाकिस्तान के ऊपर लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है।

उन्होंने बताया कि 2 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ और 5 फरवरी को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। प्रदेश में 1 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जबकि 2 फरवरी से उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी के संकेत हैं।

राजधानी रायपुर में रविवार सुबह धुंध छाए रहने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Exit mobile version