Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 7 दिन तक मौसम शुष्क, तापमान में बदलाव के आसार नहीं

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

CG Weather Update:
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे ठंड और गर्मी दोनों से फिलहाल राहत मिलेगी।

पिछले 24 घंटों में भी प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। दुर्ग में अधिकतम तापमान 33.9°C दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 9.9°C रहा। वर्तमान में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली प्रभाव में नहीं है और आगे भी मौसम के ऐसे ही बने रहने के संकेत हैं। किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

रायपुर मौसम:
राजधानी रायपुर में 20 फरवरी की सुबह हल्की धुंध रह सकती है। अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 19°C के आसपास रहने का अनुमान है।

Exit mobile version