Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम: कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट, आंधी-बारिश की चेतावनी

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में गरज-चमक के साथ तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार सूरजपुर, कोरिया, पेंड्रा, कोरबा, मुंगेली, बिलासपुर, बालोद, राजनांदगांव और बेमेतरा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज हवाएं, बिजली गिरने और मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका है।

वहीं चांपा, बलौदा बाजार, रायपुर, दुर्ग और धमतरी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। किसानों को फसल और मवेशियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम करने को कहा गया है।

खराब मौसम के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें, बिजली कड़कने के समय खुले मैदान में न रहें और कमजोर ढांचों व पेड़ों से दूरी बनाए रखें। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग भी सीमित रखने की सलाह दी गई है।

Exit mobile version