Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार धीमी, 15-16 जुलाई से फिर बढ़ेगी बारिश

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी बनी हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा, जिससे अब तक सामान्य से 26 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान रायपुर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, 15 और 16 जुलाई को प्रदेश में बारिश की गतिविधियां फिर से बढ़ सकती हैं। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून द्रोणिका और बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं।

Exit mobile version