रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज से मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में बारिश, मेघगर्जन और एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटों में बलरामपुर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई।
राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, सक्रिय मानसून द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

