रायपुर। भीषण गर्मी के बीच छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ली है। बीती रात रायपुर समेत कई इलाकों में हल्की बारिश से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों तक तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन इसके बाद 1 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।
कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। आने वाले दिनों में भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार बने हुए हैं।