Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश से गर्मी से राहत

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। मानसून से पहले ही छत्तीसगढ़ का मौसम बदला-बदला नजर आ रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। बारिश और बादलों की वजह से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में मेघगर्जन, तेज हवा, वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे के दौरान कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश भी रिकॉर्ड की गई।

शुक्रवार सुबह कसडोल में 60 मिमी, कोमाखान में 40 मिमी, गिरौदपुरी में 30 मिमी, जबकि बलौदाबाजार, भाटापारा और कोटा में 20-20 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून 26 मई तक केरल तट पर पहुंच सकता है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से प्रदेश में मौसम सक्रिय बना हुआ है।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान जगदलपुर में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान राजनांदगांव में 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने शनिवार को भी रायपुर समेत कई इलाकों में बादल छाने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। रायपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Exit mobile version