Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में मौसम बदला, बारिश से मिली राहत, पारा 40 डिग्री के नीचे

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राजधानी रायपुर में तेज अंधड़ और बारिश के बाद तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है और पूरे प्रदेश में पारा 40 डिग्री से नीचे आ गया है।

मंगलवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक प्रदेश में कहीं-कहीं आंधी, तेज हवाओं और बारिश की संभावना है, जबकि दक्षिणी क्षेत्रों में अगले पांच दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक विभिन्न चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश में गरज-चमक, अंधड़ और बिजली गिरने की भी आशंका है। 6 मई को रायपुर में आंशिक बादल और बारिश के साथ तापमान करीब 38 डिग्री रहने का अनुमान है।

Exit mobile version