Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CG Weather Update: अगले 7 दिनों तक बारिश के आसार, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों में मानसून राज्य के शेष हिस्सों तक पहुंच जाएगा। वहीं आगामी 7 दिनों तक बारिश की गतिविधियां तेज रहने और कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना है।

रविवार के लिए सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मुंगेली में 5 सेमी और दरभा में 4 सेमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी रायपुर में रविवार को बादल छाए रहने, बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि तापमान 40 डिग्री से नीचे है, लेकिन उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Exit mobile version