Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CG Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

CG Weather Update | रायपुर
छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रायपुर में 31.1°C और सबसे कम अंबिकापुर में 9.1°C दर्ज किया गया।

आज 2 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिसके चलते उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश की शुरुआत होने की संभावना है। फरवरी के पहले सप्ताह में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रह सकते हैं, जिससे बादल, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि के आसार बनेंगे।

नमी बढ़ने के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में क्रमिक वृद्धि होगी और ठंड धीरे-धीरे कम होगी। रायपुर में सुबह हल्की ठंड और दिन में गर्मी महसूस हो रही है। सोमवार को राजधानी में धुंध रह सकती है। अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम 17°C के आसपास रहने का अनुमान है।

Exit mobile version