Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, 27 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

Weather

Weather

CG Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। अंबिकापुर और सूरजपुर समेत कई इलाकों में बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत मिली है। वहीं राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने तेज आंधी और बारिश का यलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव दर्ज नहीं किया गया, हालांकि कुछ क्षेत्रों में ग्रीष्म लहर का असर बना रहा। विभाग ने बताया कि आज से प्रदेशभर में मेघगर्जन, तेज हवाएं, वज्रपात और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है।

27 जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए प्रदेश के 27 जिलों में बारिश, तेज आंधी, आकाशीय बिजली और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है। जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

इसके अलावा सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली और कोरिया सहित कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

रायपुर में भी मौसम के बदले मिजाज से लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और अंधड़ चलने की संभावना जताई गई है। राजधानी का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Exit mobile version