छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव के चलते गर्मी से आंशिक राहत मिली है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया, वहीं कुछ इलाकों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि भी हुई।

India Meteorological Department के अनुसार अगले 4 दिनों में तापमान पहले 3-5 डिग्री तक गिर सकता है, इसके बाद फिर 2-4 डिग्री बढ़ने की संभावना है। 18-19 मार्च को तेज हवा (40-50 किमी/घंटा), गरज-चमक, वज्रपात और ओलावृष्टि के आसार हैं।

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 37.4°C दुर्ग में और न्यूनतम 16.5°C माना एयरपोर्ट, रायपुर में दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है, जहां तेज हवा, बिजली गिरने और बारिश की संभावना जताई गई है।

You May Also Like

More From Author