CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं और लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवा, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं 17 मई से मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में लू चलने के भी आसार हैं।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। रायपुर में आज आंशिक बादल छाए रहने, गरज-चमक, अंधड़ और हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, महासमुंद, राजनांदगांव और अन्य जिलों में तेज हवा, आंधी, बिजली चमकने और बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं बस्तर संभाग के कुछ जिलों सहित अन्य क्षेत्रों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

You May Also Like

More From Author