Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा समेत कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

पिछले 24 घंटों में दंतेवाड़ा के कुआकोंडा में सर्वाधिक 3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राजधानी रायपुर में गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने, खुले में रखी फसलों की सुरक्षा करने तथा खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Exit mobile version