Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Chhattisgarh Weather

Chhattisgarh Weather

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम के बदले मिजाज ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई है। प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और कई इलाकों में बारिश, तेज हवाएं व बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। आने वाले 3-4 दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, तेज हवाएं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान तापमान में 1 से 3 डिग्री तक और गिरावट हो सकती है।

रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान 36.9 डिग्री जगदलपुर में और न्यूनतम 19.2 डिग्री अंबिकापुर में रहा।

मौसम में यह बदलाव बंगाल से तेलंगाना तक बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण हो रहा है। आज भी कई इलाकों में बारिश के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की संभावना है।

राजधानी रायपुर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Exit mobile version