छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, अगले 2 दिनों तक बारिश और वज्रपात के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून से पहले मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी और गरज-चमक का दौर जारी है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि मानसून की देरी से किसानों की चिंता बढ़ गई है और खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित होने की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मध्यम से तीव्र मेघगर्जन के साथ बारिश दर्ज की गई। करपावंड और सामरी में सबसे अधिक 5 सेमी वर्षा हुई, जबकि बास्तानार में 4 सेमी और कई अन्य क्षेत्रों में 2 से 3 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई है। रायपुर में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने, बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

You May Also Like

More From Author